*थाना बारा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद*
बारा।प्रयागराज।पुलिस आयुक्त प्रयागराज रमित शर्मा के निर्देशन में अपराध व अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर संतोष कुमार मीणा के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त बारा सन्त लाल सरोज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बारा अनिल कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में गठीतपुलिस द्वारा आज दिनांक 01.03.2023 को मुखबिर की सूचना पर रिगवा धरा रोड बहद ग्राम रिगवा थाना क्षेत्र बारा से अभियुक्त मुकेश कुमार धुरिया पुत्र फूलचन्द्र धुरिया निवासी ग्राम बसहरा तरहार थाना लालापुर जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बारा में मु0अ0सं0 28/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*-
मुकेश कुमार धुरिया पुत्र फूलचन्द्र धुरिया निवासी ग्राम बसहरा तरहार थाना लालापुर जनपद प्रयागराज, उम्र 37 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*-
01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद अवैध जिन्दा कारतूस .315 बोर
*पुलिस टीम का विवरण*-
1. उ0नि0 कौशलेन्द्र बहादुर सिंह थाना बारा कमिश्नरेट प्रयागराज
2. का0 रजत कुमार थाना बारा कमिश्नरेट प्रयागराज
3. का0 दिनेश पाल थाना बारा कमिश्नरेट प्रयागराज
4. का0 अभिषेक यादव थाना बारा कमिश्नरेट प्रयागराज।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-