कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी
प्रेस नोट
दिनांक-15.03.2023
थाना बड़ागाँव पुलिस ने जनता के सहयोग से एक अभियुक्त को चोरी की सामान के साथ किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टेम्पो वाहन को किया सीज़
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.03.2023 को पुलिस को वादी से सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति को बाबतपुर में लोहे का गेट चुराकर टेम्पो वाहन संख्या UP65GT2127 में लादते हुए पकड़ लिया गया है तथा उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया है। इस सूचना पर बड़ागाँव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पकड़े गये व्यक्ति विनय कुमार पुत्र उमाकान्त बिन्द निवासी सुरहाँ थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया गया। चोरी की सामान लोहे को गेट को बरामद कर घटना में प्रयुक्त टेम्पो को सीज कर चालान किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद चोरी के सामान को थाना हाजा पर लाकर मु0अ0सं0 75/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. विनय कुमार पुत्र उमाकान्त बिन्द निवासी सुरहाँ थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर उम्र करीब 32 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
लोहे का गेट ।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 हरिनारयण शुक्ला, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।
उ0नि0 विक्रम सिंह, थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी कमिश्नरेट ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
कमिश्नरेट वाराणसी

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-