*प्रेस नोट*
*दिनांक 09.10.2022*
*थाना बक्शा, सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त होण्डई वरना कार, मृतका का पर्स व पासबुक बरामद।*
दिनांक 25.09.2022 को रात्रि में जौनपुर लखनऊ हाइवे के किनारे ग्राम सवंसा भैरोपुर में एक अज्ञात महिला का शव शिनाख्त मिटाने के नियत से जलाकर फेकने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 308/22 धारा 302/201/34 भादवि पंजीकृत किया गया था। घटना का अनावरण करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री अजय कुमार साहनी द्वारा टीमें गठित कर लगाया गया था, निर्देशन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के निकट पर्वेक्षण में स्वाट टीम व सर्विलांस टीम जौनपुर तथा थानाध्यक्ष बक्शा श्री त्रिवेणी सिंह मय हमराह कर्म0गण के संयुक्त प्रयास से उक्त हत्या का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों 1- नूर मोहम्मद उर्फ सानू पुत्र शकील अहमद ग्राम गभडिया थाना कोतवाली जनपद सुल्तानपुर 2- सन्दीप गौतम उर्फ जानी पुत्र छोटेलाल गौतम ग्राम हरदासपुर थाना चाँदा जनपद सुल्तानपुर 3- जय सिंह पुत्र रामहित ग्राम सोनबरसा थाना लम्भुवा जनपद सुल्तानपुर को आज दिनांक 09.10.22 को समय 04.10 बजे सुबह ग्राम भैरोपुर सवंसा से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के कब्जे से मृतका का लेडीज पर्स,बैंक पासबुक व घटना में प्रयुक्त की गयी एक हुण्डई वरना कार UP 44 BF 0281 बरामद किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1-नूर मोहम्मद उर्फ सानू पुत्र शकील अहमद ग्राम गभडिया थाना कोतवाली जनपद सुल्तानपुर उम्र 28 वर्ष,
2-सन्दीप गौतम उर्फ जानी पुत्र छोटेलाल गौतम ग्राम हरदासपुर थाना चाँदा जनपद सुल्तानपुर उम्र 20 वर्ष,
3-जय सिंह पुत्र रामहित ग्राम सोनबरसा थाना लम्भुवा जनपद सुल्तानपुर उम्र 22 वर्ष
*आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 308/22 धारा 302/21/34 भादवि थाना बक्शा जौनपुरय़
*बरामदगी का विवरण-*
1-घटना में प्रयुक्त एक कार होण्डई वरना UP 44 BF 0281
2- एक लेडीज पर्स मृतका का
3-एक बैंक पासबुक मृतका का
*पुलिस टीम का विवरण-*
1-थानाध्यक्ष श्री त्रिवेणी सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर मय टीम ।
2-स्वाट टीम प्रभारी श्री आदेश कुमार त्यागी मय टीम जौनपुर ।
3-सर्विलांस प्रभारी श्री रामजनम मय टीम जौनपुर ।
4-उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर मय हमराह।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-