July 17, 2026

थाना फूलपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त त्रिभुवन को किया गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-07.06.2022*

*थाना फूलपुर पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त त्रिभुवन को किया गिरफ्तार*

दिनाँक 30.07.2021 को वादी के नाम पर फर्जी आधार कार्ड व अन्य कागजात तैयार कराकर प्रार्थी के जमीन का बैनामा कराने के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 0230/2021 धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना-फूलपुर,जनपद वाराणसी ग्रामीण पर अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

आज दिनाँक 07.06.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना फूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त त्रिभुवन को पिण्डरा बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

त्रिभुवन पुत्र स्व राम कुमार निवासी कुडवा परियावा थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*

उ0नि0 अमित कुमार यादव

उ0नि0 प्रशिक्षु भृगुपति त्रिपाठी

उ0नि0 प्रशिक्षु रुद्र प्रताप सिंह

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण*