*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*
*प्रेस नोट*
*दिनांक-22.08.2022*
*थाना फूलपुर पुलिस ने अभियुक्त जीतभवन को 01 कि0ग्रा0 गाँजा के साथ किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के नेतृत्व में आज दिनांक 22.08.2022 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त जीतभवन पुत्र स्व0 ललई प्रसाद निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी को 01 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ मानी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 0361/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. जीतभवन पुत्र स्व0 ललई प्रसाद निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना फूलपुर जि0 वाराणसी उम्र 45 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
01.प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा – थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण
02.उ0नि0 योगेन्द्र यादव- थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ।
03.का0 रामभवन – थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ।
04.का0 दीपक कुमार- थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-