थाना पुरामुफ़्ती पुलिस द्वारा लगातार प्रयास के बाद अपहृता को किया सकुशल बरामद व 01अभियुक्त भी बरामद______
प्रयागराज: पुरामुफ्ती की पुलिस ने अपहरण के अभियोग से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।जानकारी के अनुशार पुलिस द्वारा कागजी खाना पूर्ति करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही पूरी की गई।प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस आयुक्त रमित शर्मा व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने तथा अपहरण दर्ज मामले का सफल अनावरण करने हेतु दिए गये निर्देश के अनुपालन में प्रयागराज कमिश्नरेट थाना पुरामुफ्ती के थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस द्वारा थाने में पंजीकृत 009/2023 धारा 363/366 से जुड़े अपहृता को आज सकुशल बरामद किया गया।पुलिस के अनुशार पीड़ित परिजनों नेअपने युवक की अपहरण को लेकर थाने में लिखित तहरीर दिए थे जिसपर पुलिस ने सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज गंभीरता से लगे मामले की जांच पड़ताल कर रहे उप निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता ने उस युवक की तलाश में लगे हुए थे आज सोमवार को मुखबीर की खास सूचना पर अपहृता मोसिम पुत्र असगर निवासी बिहका उर्फ पुरामुफ्ती थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र 20 वर्ष को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस के मुताबिक अपहरण के युवक को फतेहपुर घाट रोड के समीप से बरामद करने में सफलता मिली है|





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-