*जनपद शाहजहांपुर*
*थाना तिलहर पुलिस को मिली बड़ी कामयावी*,
*“दिन दहाड़े गोली चलेगी” का श्लोगन लगाकर व्हाट्सएप व फेसबुक पर स्टेटस डालने वाले अभियुक्त पंकज को अवैध तमंचा मय 04* *कारतूस तथा उसके साथी*
*अभियुक्त होशियार को एक अदद तमंचा मय 08 अदद कारतूस के साथ किया गिरफ्तार*
एस आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, संजीव कुमार वाजपेयी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, परमानन्द पाण्डेय क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव -2021 के मद्देनजर रखी जा रही सतृक दृष्टि के दौरान थाना तिलहर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,
दिनांक 16.04.2021 को गश्त, शान्ति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म/जयराम के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर अपने मोबाइल पर तमंचा लेकर फोटो खिचा कर दिन दहाड़े गोली चलेगी का श्लोगन लिखकर स्टेट्स लगाने वाला अभियुक्त सेनेट मैरी स्कूल के पास खड़ा है अभियुक्त पंकज पुत्र रामस्वरुप निवासी मो0 बराहपत्थर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर सेनेट मैरी स्कूल के पास थाना तिलहर से समय 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ की गयी तो बताया कि उसने फोटो मे लगा तमंचा होशियार सिंह पुत्र जबर सिंह हाल निवासी बारहपत्थर थाना तिलहर का है जिसके बारे मे पूछने पर बताया कि वह इस समय मो0 बारहपत्थर मे ही मिलेगा अभियुक्त पंकज के बताये अनुसार अभियुक्त होशियार पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम ढका थाना मदनापुर जिला शाहजहाँपुर हाल निवासी मो0 बराहपत्थर को समय 11.40 बजे मो0 बाहरपत्थर मे होशियार के घर के बाहर से पकड़ लिया जिसके पास से 01 अदद तमंचा मय 08 अदद कारतूस बरामद हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 289/21 धारा 3/25 A ACT बनाम पंकज व मु0अ0सं0 290/21 धारा 3/25 A ACT बनाम होशियार पंजीकृत किया गया अभियुक्त को बाद विधिक कार्यवाही मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार किये गये अभि0 गण का विवरणः-*
1. पंकज पुत्र रामस्वरुप निवासी मो0 बराहपत्थर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
2. होशियार पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम ढका थाना मदनापुर जिला शाहजहाँपुर हाल निवासी मो0 बराहपत्थर थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
*अभियुक्त का आपराधिका इतिहास*-
1. मु0अ0सं0 289/21 धारा 3/25 A ACT बनाम पंकज
2. मु0अ0सं0 290/21 धारा 3/25 A ACT बनाम होशियार
*बरामदगी का विवरण –*
1. एक अदद तमंचा 315 बोर मय 04 अदद कारतूस अभियुक्त पंकज से
2. एक अदद तमंचा 315 बोर मय 08 अदद कारतूस अभियुक्त होशियार से
*अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री हरपाल सिंह बालियान थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
2. उ0नि0 श्री महेश सिंह थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
3. का0 1793 शैलेन्द्र कुमार थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर
4. का0 1788 प्रिन्स चौधरी थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-