*थाना टुण्डला, थाना दक्षिण और थाना रसूलपुर के साथ साथ स्वाट टीमों की संयुक्त कार्यवाही, जनपद फ़िरोज़ाबाद.*
*अवैध शराब से संबंधित एक बड़े रैकेट का खुलासा। कुल 16 लोग हुए गिरफ्तार*
*🌑यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड,* यूएसएल, (बेंगलुरू) द्वारा अधिकृत फ़र्म आइरिस की टीम की सूचना पर पुलिस, प्रशासन, आबकारी, इंडस्ट्री की संयुक्त टीम द्वारा *विराज पैकेजिंग सोल्यूशन्स* नामक फ़ैक्ट्री पर छापेमारी की गई।
🌑इस छापेमारी के दौरान मैकडॉवेल एवं कई अन्य नामी गिरामी ब्रांड से संबंधित *20,000 से अधिक* संख्या में संदिग्ध रैपर/लेबल, क़रीब *8,000 मैकडॉवेल नाम से ख़ाली बॉटल* एवं *कई हज़ार विभिन्न ब्रांड के ढक्कन* बरामद हुए हैं।
🌑शुरूआती पूछताछ में यह ज्ञात हुआ है कि उक्त फ़र्म *नितिन अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय सतीश चन्द्र गर्ग निवासी जैन नगर थाना उत्तर* एवं उनके परिजनों के नाम पंजीकृत है।
🌑शुरूआती पूछताछ में इस संदिग्ध बरामदगी के सूत्र जनपद *अलीगढ़* के अतरौली इलाक़े में स्थित *वेव डिस्टिलरीज़ ऐण्ड ब्रेवरीज़ लिमिटेड* से जुड़ रहे हैं। विवेचना जारी है।
🌑उपरोक्त प्रकरण में प्राप्त तहरीर / फ़र्द बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्ण विवेचना की जा रही है। *किसी भी दोषी को क़तई बख़्शा नहीं जाएगा,* और किसी भी निर्दोष पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जाएगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-