May 27, 2026

थाना झगहा में जानलेवा हमला लॉक डाउन की उड़ी धज्जियां- प्रेम कुमार

Spread the love

गोरखपुर : दिनांक 03/04/2020 को थाना झगहा पुलिस चौकी बरही अंतर्गत दोपहर लगभग 2 से 3 बजे के बीच ग्राम सभा पकरडीहा गांव के प्रमोद विश्वकर्मा की दुकान पकरडीहा चौराहे पर है वहां पर इलेक्ट्रिक बिल्डिंग का कार्य होता है । आज ग्राम बौठा निवासी धनंजय यादव पुत्र मोहन यादव व जन्मेजय यादव पुत्र राजाराम प्रमोद की दुकान पर ट्रैक्टर और थ्रेसर बनवाने के लिए आए तो मौके पर प्रमोद विश्वकर्मा व प्रमोद का लड़का आनन्द व दुकान पर काम करने वाले मजदूर रिंस व अमित मौजूद थे दुकानदारो द्वारा यह बोला गया कि लॉक डाउन के नाते 1 दिन का समय लगेगा उसके बाद धनंजय और जन्मेजय द्वारा उन लोगों को गाली देते हुए वह दोनों गुस्से से आगबबूला हो गए और वहां पर मौजूद सरिया और पाइप से मारने लगे जब भागना चाहे तो लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारे उनके द्वारा किए गए जानलेवा हमले में रिंस, अमित, आनंद ज्यादा चोट लगने से लहूलुहान होकर गिर गए उनको मरा हुआ समझ एलोग वहां से भाग गए। पुलिस को सूचना देते हुए घायल अवस्था मे अमित को एंबुलेंस द्वारा ब्रह्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय गोरखपुर रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार झगहा थाने में पुलिस से बात करने पर पता चला है कि एफ आई आर दर्ज हो गया है और पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।

रिपोर्ट -प्रेम कुमार