May 25, 2026

थाना चौबेपुर पुलिस ने एक अदद ट्रक में तश्करी हेतु लाद रहे 18 राशि गोवंश किया बरामद-

Spread the love

कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण दिनांक-13.07.2022
प्रेस नोट
थाना चौबेपुर पुलिस ने एक अदद ट्रक में तश्करी हेतु लाद रहे 18 राशि गोवंश किया बरामद
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में दिनांक 12.07.2022 को थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कादीपुर कला स्टार मार्का ईंट भट्ठा के पास से गो तस्करी हेतु ट्रक में लाद रहे गोवंश को घेर घार कर पकड़ लिया गया । गोवंश को ट्रक पर लाद रहे व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकार भाग गये तथा उक्त ट्रक को चेक किया गया तो 18 राशि गोवंश बरामद हुआ । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 299/2022 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधि0 व धारा 419/420/467/468 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
बरामदगी का विवरणः
18 राशि गोवंश एक अदद ट्रक नं0- अज्ञात
बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरणः
थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, उ0नि0 संजय यादव, उ0नि0 श्री राहुल पाण्डेय, उ0नि0 रविकान्त चौहान, का0 छट्ठू लाल, का0 शैलेश यादव, का0 संजीत कुमार गौतम थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण ।

सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण