April 15, 2026

थाना चौबेपुर पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांकः26-12-2021*

*थाना चौबेपुर पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लहन को किया नष्ट तथा साथ ही एक अभियुक्त के पास से एक तमंचा व कारतूस भी किया गया बरामद*

 

आज दिनांक 26.12.2021 को पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौबेपुर पुलिस देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिंग्ध व्यक्ति/वाहन व रात्रिगश्त में कस्बा चौबेपुर मे मामूर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कंजड बस्ती परानापुर में कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर थाना चौबेपुर पुलिस कंजड़ बस्ती परानापुर से पहुँची तो मुखबीर ने कुछ दूर से इशारा करके बताया कि साहब छप्पर में जहाँ से धुंआ उठ रहा है, वहीं पर कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे हैं। मुखबिर द्वारा बताए गये छप्पर के पास पहुंचकर दिवार की आड़ से देखे तो तीन व्यक्ति दो भट्ठियों पर टीन के उपर एल्यूमिनियम का पतीला रखकर कच्ची शराब बना रहे हैं तथा वही पर तीन 20- 20 लीटर की पानी की बोतल रखी हुई है। विश्वास होने पर कि ये लोग कच्ची शराब बना रहे हैं। हम पुलिस वाले एक बारगी दबिश देकर छप्पर के नीचे ही तीनो व्यक्तियो को पकड़ लिये।

पकड़े गये व्यक्तियो से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम विशन कंजड़ पुत्र स्व0 लाल बिहारी कंज़ड निवासी कंजड बस्ती परानापुर थाना चौबेपुर वाराणसी बताया, दूसरे ने अपना नाम टुन्नू पुत्र शिवधर निवासी चौबेपुर थाना चौबेपुर वाराणसी बताया तथा तीसरे ने अपना नाम विक्की कंजड़ पुत्र विशन कंजड़ निवासी कंजड बस्ती परानापुर थाना चौबेपुर वाराणसी बताया जिसकी जामातलाशी से पहने पैंट की फेंट मे खुसा हुआ एक अदद देशी तमंचा 315 वोर बरामद हुआ जिसकी नाल को खोल कर देखा गया तो चैम्बर में एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर भरा है। कारतूस को चैम्बर से बाहर निकाल कर देखा गया तो उसके पेंदे पर KF 8MM अंकित है। बरामद तमंचे की हुलिया नाल लोहा करीब 0.4 अंगुल बाडी लोहा करीब 05 अंगुल, बट लोहा करीब 04 अंगुल जिसके दोनो तरफ लकड़ी की चाप लगी है, जिसे एक पेच से कसा गया है, जिसके ऊपर धागा बंधा है। ट्रिगर व हैमर लगा हुआ तथा नाल को खोलने व बन्द करने के लिए एक लोहे की पत्ती लगी है, जिसे बाडी में दोनो तरफ से रिपिट से जोड़ा गया है चालू हालत में बरामद हुआ। पास में दो भट्टी पर चढा हुआ एक एक टीन के ऊपर एक- एक एल्यूमिनियम का पतीला रखा है व टीन से लगी हुई एक प्लास्टिक की पाइप जो नीचे रखे वोतल में लगी है तथा वही पर तीन अदद नीले रंग की 20- 20 लीटर की पानी की बोतलें बरामद हुई।

बोतलो को चेक किया गया तो सभी तरल पदार्थ भरा है, जिसको स्वयं तथा हमराहियो को सुघांया गया तो कच्ची शराब की तीक्ष्ण गंध आ रही है। पकड़े गये तीनो व्यक्तियो से बरामद शराब के सम्बध में पूछा गया तो सभी ने एक साथ बताया कि साहब हम लोग मिलकर कच्ची शराब बनाते है तथा बनी शराब को विक्की कंजड़ ले जाकर बेच आता है, जिससे मिले पैसे से हम लोग अपना खर्च चलाते हैं। बरामद तमंचा देशी व कारतुस के बारे बिक्की कंजड से पूछा गया तो बताया कि हम लोग मिलकर कच्ची शराब बनाते हैं, जिसे मैं ले जाकर बाहर बेंचता हूँ तथा अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा व कारतूस अपने पास रखता हूँ। पकड़े गये व्यक्तियों से शराब बनाने के सम्बन्ध में लाइसेंस तलब किया गया तो दिखाने से कासिर रहे तथा विक्की कंजड़ से तमंचा कारतूस रखने के सम्बन्ध में लाइसेंस तलब किया गया तो नहीं दिखा सका । अतः पकड़े गये व्यक्तियों को उनका अपराध धारा-60/63 आबकारी अधिनियम व विक्की कंज़ड को धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अतिरिक्त बोध कराकर कारण गिरफ्तारी बता कर हिरासत पुलिस में लिया गया।

बरामद टीन कनस्तर मय दो अदद पतीला एल्यूमिनियम व दो अदद बोतल व प्लास्टिक की पाइप को सावधानीपूर्वक भट्ठी से उतारकर एक बोरे में रखकर बोरे के मुंह को रस्सी से बाँध कर तथा बरामद 03 अदद प्लास्टिक की 20- 20 लीटर की पानी की बोतल जिसमे कच्ची शराब भरी है, से नमूना हेतु एक एक लीटर की प्लास्टिक की 03 बोतलो कच्ची शराब निकाल कर सभी बोतलों के मुँह को प्लास्टिक के ढक्कन से बन्द किया गया तथा बरामद तमंचा देशी 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर को एक सफेद कपड़े में रखकर सीलकर बरामद शराब बनाने के उपकरण के बोरे व बरामद कच्ची शराब की बोतलों नमूना हेतु निकाले गये शराब की बोतलों तथा बरामद तमंचा व कारतूस को मौके पर सील सर्वे मुहर कर नमूना मुहर तैयार किया गया। | छप्पर के पीछे व अगल बगल देखा गया तो जमीन में गड्ढा बनाकर प्लास्टिक की पन्नी में जगह- जगह करीब 06 कुन्तल लहन रखा हुआ बरामद हुआ , जिसे मौके पर नष्ट किया गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1. विक्की कंजड़ पुत्र विशन कंजड़, निवासी कंजड़बस्ती परानापुर थाना चौबेपुर वाराणसी।

2. विशन कंजड़ पुत्र स्व0 लालबिहारी, निवासी कंजड़बस्ती परानापुर थाना चौबेपुर वाराणसी।

3. टुन्नू पुत्र शिवधर, निवासी चौबेपुर थाना चौबेपुर वाराणसी।

*आपराधिक इतिहास-*

1. विक्की कंजड़ पुत्र विशन कंजड़ नि0 कंजड़बस्ती परानापुर थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र 31 वर्ष

मु0अ0सं0 534/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 535/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 125/2020 धारा 60(2)/60(a) आबकारी अधिनियम व धारा 272 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 451/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 323/2012 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

 

 

2. विशन कंजड़ पुत्र स्व0 लालबिहारी नि0 कंजड़बस्ती परानापुर थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र 64 वर्ष

मु0अ0सं0 287/2010 धारा 110(जी) द0प्र0सं0 थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 184/2011 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 313/2015 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 0047/2017 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 0052/2017 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व 272 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 403/2017 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 125/2020 धारा 60(2)/60(a) आबकारी अधिनियम व धारा 272 भा0द0वि0 थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 451/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 534/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

3. टुन्नू पुत्र शिवधर नि0 चौबेपुर थाना चौबेपुर वाराणसी-

मु0अ0सं0 0430/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

मु0अ0सं0 534/2021 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

 

*बरामदगी का विवरणः-*

• 60 लीटर अवैध कच्ची शराब मय शराब बनाने के उपकरण व एक अदद तमंचा देशी 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

 

*पुलिस टीम का विवरणः-*

1. थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

2. उ0नि0 संजय कुमार यादव थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

3. उ0नि0 राहुल पाण्डेय थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

4. उ0नि0 मोहित वर्मा थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

5. का0 रोहित मौर्या थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

6. का0 अजीत विश्वकर्मा थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

7. का0 परमानन्द थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

8. म0का0 खुशबू सिंह थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

9. म0का0 प्रियंका थाना चौबेपुर वाराणसी ग्रामीण

 

 

सोशल मीडिया सेल

जनपद वाराणसी

ग्रामीण।