*दिनांक-14.02.2022*
*थाना चौबेपुर पुलिस ने अभियुक्त राधेश्याम राजभर को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद*
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष- 2022 के दृष्टिगत चुनाव को सकुशल, भयमुक्त व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में दिनांक 13.02.2022 को थाना चौबेपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राधेश्याम राजभर पुत्र स्व0 महंगी राजभर निवासी दीघवट थाना चंदौली ,जनपद चंदौली उम्र करीब 34 वर्ष को अमौली छितौनी तिराहे से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
राधेश्याम राजभर पुत्र स्व0 महंगी राजभर निवासी दीघवट थाना- चंदौली ,जनपद- चंदौली उम्र करीब 34 वर्ष।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 0075/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना-चौबेपुर,जनपद-वाराणसी ग्रामीण ।
2. मु0अ0सं0 205/2020 धारा 323/325/504 भा0द0वि0 थाना चंदौली, जनपद चंदौली ।
3. मु0अ0सं0 199/2018 धारा 3/5A/8 गो हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना सैयदराजा, जनपद चन्दौली ।
*बरामदगी*
1. एक अदद तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, उ0नि0 मनोज कुमार कोरी, उ0नि0 राहुल मौर्य, का0 दीपक, का0 अजीत, का0 पंकज थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-