*प्रेस नोट*
*जनपद बस्ती*
*दिनांक 10.06.2021*
*थाना गौर पर नियुक्त महिला आरक्षी ममता चौहान ने पेश की मानवता की बेहतरीन मिसाल-*
आज दिनांक 10.06.2021को महिला आरक्षी ममता चौहान थाना गौर जनपद बस्ती जब पहरा ड्युटी करने बाद वापस लौट रही थी कि उन्होंने देखा की एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष थी थाना गेट के बाहर कूड़ा बीन रहा है। जिसे देखकर महिला आरक्षी की मानवीय संवेदना जागृत हो गई। महिला आरक्षी द्वारा उस बच्चे से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजीत पुत्र बूचे उम्र करीब 12 वर्ष निवासी ग्राम धोबहिया थाना गौर जनपद बस्ती बताया। महिला आरक्षी ममता चौहान ने उसे बुलाकर हाथ मुह धुलाकर चाय नाश्ता कराया तथा गौर बाजार ले जाकर नए कपड़े दिलाए तथा उसे पहनाया। बच्चे ने बताया कि वह लॉक डाउन के कारण स्कूल नहीं जा पा रहा है । तथा माता-पिता के आय का साधन भी लॉकडाउन के कारण खत्म हो गया है। इसलिए वह कूड़ा बीन रहा है जबकि उसका मन पढ़ने का है। महिला आरक्षी ममता चौहान ने लाकर उस बच्चे को नई किताबें दी । जिससे बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ गई । इस संपूर्ण कार्य में उपनिरीक्षक रिजवान अली का विशेष सहयोग रहा।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-