June 16, 2026

थाना गगहा अन्तर्गत लगातार अपराध करने पर अपराधी राज सिंह उर्फ युवराज सिंह के विरूद्ध एनएसए(NSA) के तहत की गई कार्यवाही-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना गगहा जनपद गोरखपुर, दिनांक 30.08.2022*

 

*थाना गगहा अन्तर्गत लगातार अपराध करने पर अपराधी राज सिंह उर्फ युवराज सिंह के विरूद्ध एनएसए(NSA) के तहत की गई कार्यवाही*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के द्वारा जनपद मे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे जनपद गोरखपुर के गगहा थानाक्षेत्र में मार्च 2021 मे शिव शम्भू मौर्या व इनके नौकर संजय पाण्डेय की हत्या की घटना कारित हुई थी* जिस सम्बन्ध मे थाना गगहा पर मु0अ0सं0 103/21 धारा 302/34/120बी भादवि पंजीकृत हुआ था विवेचना के दौरान अभियुक्त युवराज सिंह व इसके अन्य साथियो के नाम प्रकाश मे आये थे। इस घटना से पूर्व मार्च 2021 मे ही रितेश मौर्या की भी हत्या की घटना कारित हुई थी इसके सम्बन्ध मे थाना गगहा पर मु0अ0सं0 83/2021 302,34,120बी भादवि पंजीकृत हुआ था। रितेश मौर्या व शिव शम्भू मौर्या वर्ष 2013 मे गगहा थानाक्षेत्र मे हुए तिहरे हत्याकाण्ड के पैरोकार थे जिसकी वजह से अभियुक्तो द्वारा इनकी हत्या की घटना कारित की गयी थी, सभी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है और इन मुकदमों की विवेचना के उपरान्त आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। *इन सभी अभियुक्तो के विरुद्ध पूर्व मे ही गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है और इस घटना मे एक अभियुक्त सन्नी सिंह उर्फ मृगेन्द्र सिंह पुत्र उग्रसेन उर्फ मुन्ना सिंह के विरुद्ध दिनांक 08.05.2022 से ही एनएसए की कार्यवाही चल रही है।* इस घटना से सम्बन्धित *मुख्य अभियुक्त राज सिंह उर्फ युवराज सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी ठठौली मंगल बाजार थाना गगहा जनपद गोरखपुर के विरुद्ध दिनांक 29.08.2022 को मा0 जिलाधिकारी जनपद गोरखपुर के द्वारा एनएसए(NSA) के तहत निरुद्ध किया गया है ।*

 

*अभियुक्त का विवरण-*

राज सिंह उर्फ युवराज सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी ठठौली मंगल बाजार थाना गगहा गगहा जनपद गोरखपुर

 

*अभियुक्त युवराज सिंह उर्फ राज सिंह उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*

1-मु0अ0सं0 233/2018 धारा 279,304ए भाद0वि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर

2-मु0अ0सं0 375/2019 धारा 354,504,506 भाद0वि0 व 9/10 पाक्सो एक्ट थाना गगहा जनपद गोरखपुर

3-मु0अ0सं0 328/2020 धारा 147,232,325,452 भाद0वि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर

4-मु0अ0सं0 83/2021 धारा 302,120बी,34 भाद0वि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर

5-मु0अ0स0103/2021 धारा 302,120बी,34 भाद0वि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर

6- मु0अ0सं0 128/2021 धारा 307,216 भाद0वि0 थाना गगहा जनपद गोरखपुर

7- मु0अ0सं0 135/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गगहा जनपद गोरखपुर

8-मु0अ0सं0 273/2021 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना गगहा जनपद गोरखपुर