September 26, 2026

थाना खीरों क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी चौराहा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा युवक की मौके पर ही दर्दनाक हुई मौत-अंकित तिवारी

Spread the love

सेमरी(रायबरेली)

*थाना खीरों क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी चौराहा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार युवक को रौंदा युवक की मौके पर ही दर्दनाक हुई मौत*

 

थाना बिहार जिला उन्नाव के आकमपुर गांव का रहने वाला विजय कुमार सेमरी चौकी के सामने कपड़े में प्रेस करके अपने जीवन का यापन करता था आज दोपहर लगभग 4:00 बजे विजय कुमार अपनी दुकान बंद करके जैसे ही घर को निकलने लगा वैसे ही उधर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया जिससे विजय कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई वही सेमरी चौकी मैं तैनात सिपाही इरफान ने ट्रक का पीछा किया जिसमें कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने ट्रक को वहीं छोड़ दिया और फरार हो गया ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

रायबरेली (गुरबक्श गंज)थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओनई पहाड़पुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने युवक को रौंदा युवक का पैर हुआ फैक्चर गुरबक्श गंज पुलिस ने डंपर नम्बर UP 53 ET 9988को अपने कब्जे में ले लिया घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया

 

*रायबरेली से अंकित तिवारी की न्यूज़*