July 21, 2026

थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अघौली में दो पक्षों के मध्य हुए जमीनी विवाद में एक युवक की मृत्यु की घटना से सम्बन्धित उभय पक्षों से 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार-

Spread the love

*मीरजापुर पुलिस*

*प्रेस नोट*

दिनांकः12.11.2022

*थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अघौली में दो पक्षों के मध्य हुए जमीनी विवाद में एक युवक की मृत्यु की घटना से सम्बन्धित उभय पक्षों से 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर मय कारतूस बरामद —*

थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर के ग्राम अघौली में दिनांक 10.11.2022 को विवादित जमीन(प्रकरण एसडीएम कोर्ट एवं सिविल कोर्ट में वाद विचाराधीन) में कूड़ा फेकने के विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट व फायरिंग की गयी थी, जिससे धर्मेन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0 रघुबीर प्रसाद पाण्डेय उर्फ लल्लू प्रसाद उम्र करीब-55 वर्ष की मृत्य हो गयी थी तथा दोनों पक्षों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे । जिसमें थाना को0देहात पर प्रथम पक्ष के वादी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र रमेश प्रसाद पाण्डेय की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-256/2022 धारा 147,148,302,323,394,34 भादवि बनाम व विवेकानन्द पाण्डेय आदि 08 नफर व द्वितीय पक्ष के वादी रामू पाण्डेय पुत्र उमानाथ पाण्डेय की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-257/2022 धारा 147,148,504,307 भादवि बनाम विनोद कुमार पाण्डेय आदि 10 नफर पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त घटनास्थल का निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर व नगर सहित अन्य अधिकारीगण के साथ किया गया । पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करते हुए घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः11/12.11.2022 को प्रभारी निरीक्षक को0देहात विपिन सिंह मय पुलिस बल द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित उभय पक्षों से कुल 06 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद लाइसेंसी रिवाल्वर .32 मय 06 अदद कारतूस(04 अदद खोखा व 02 अदद जिंदा) व दो अदद लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —*

*(मु0अ0सं0-256/2022 धारा 147, 148, 302, 323, 394, 34 भादवि से सम्बन्धित)*

1.विवेकानन्द पाण्डेय पुत्र उमानाथ पाण्डेय निवासी अघौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-42 वर्ष ।

2.वैभव पाण्डेय पुत्र कमलेश पाण्डेय निवासी अघौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-19 वर्ष ।

3.रामू पाण्डेय पुत्र उमानाथ पाण्डेय निवासी अघौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-38 वर्ष ।

4.अभिषेक पाण्डेय उर्फ तोशु पुत्र रामू पाण्डेय निवासी अघौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-19 वर्ष ।

*(मु0अ0सं0-257/2022 धारा 147, 148, 307, 504 भादवि से सम्बन्धित)*

5.निरंकारनाथ पाण्डेय पुत्र स्व0रघुबीर प्रसाद पाण्डेय उर्फ लल्लूराम निवासी अघौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-65 वर्ष ।

6.विनोद कुमार पाण्डेय उर्फ देवेन्द्र पुत्र रमेश प्रसाद पाण्डेय निवासी अघौली थाना को0देहात जनपद मीरजापुर,उम्र करीब-48 वर्ष ।

*विवरण बरामदगी —*

1.एक अदद लाइसेंसी रिवाल्वर .32 मय 06 अदद कारतूस(04 अदद खोखा व 02 अदद जिंदा कारतूस)

2.दो अदद लकड़ी का डण्डा(घटना में प्रयुक्त)

*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*

प्रभारी निरीक्षक को0देहात-विपिन सिंह मय पुलिस टीम ।