June 23, 2026

थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं संर्विलांस/ स्वाट टीम द्वारा लुटेरा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा, कारसूस व लूट का सामान बरामद- अजय मिश्रा

Spread the love

*प्रेस-नोट संख्या-233*

*जनपद-सुलतानपुर* *दिनांक-16.07.2021*

*थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं संर्विलांस/ स्वाट टीम द्वारा लुटेरा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा, कारसूस व लूट का सामान बरामद*।

 

डॉ0 विपिन कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन अंकुश में वांछित/इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के तहत , विपुल कुमार श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर तथा राघवेन्द्र चतुर्वेधी क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम व स्वाट टीम/संर्विलांस टीम द्वारा अभिसूचना तंत्र विकसित करते हुए मु0अ0सं0 512/21 धारा 392/506/411 सें सम्बंधित लूटेरा अभियुक्त मो0 समीर खान पुत्र मो0 सईद खान निवासी 23-ईडन हास्पिटल रोड हवाडा पश्चिम बंगाल हलपता उसरा बहादुर पुर थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर को जेल रोड मोड से गिरफ्तार किया गया । पकडे गये अभियुक्त से कडाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि मैने अपने साथी नसीम उर्फ नस्सम पुत्र समीउल्ला निवासी बहादुरपुर उसरा थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर के साथ दिनांक-27.05.2021 को पयागीपुर गनपतसहाय स्कूल के पीछे एक घर में घुस कर तंमचे से डरा धमका कर लूट की थी ।

2–उक्त घटना के दुसरे दिन हम लोगो ने थाना को जयसिंहपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक ट्र्क ड्राइवर से लिफ्ट लेकर बैठ गये और आगे जाकर ट्रक ड्राइवर के घायल कर और खुद ट्रक चलाकर पेट्रोल पम्प के पहले ड्राइवर का 20000 रु0 लेकर फरार हो गये थे । लूट के पैसे बाट लिया गया था । अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*-

मो0 समीर खान उर्फ हातिम पुत्र मो0 सईद खान निवासी 23-ईडन हास्पिटल रोड हावडा पश्चिम बंगाल हलपता उसरा बहादुर पुर थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर

 

*अपराधिक इतिहास अभियुक्त*-

1-मु0अ0सं0-512/2021 धारा 392/506/411 थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर

2-मु0अ0सं0- धारा 3/25 आर्मस एक्ट

2-मु0अ0सं0-212/2021 धारा 394/411 थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर

 

*गिरफ्तारी स्थान समय*

जेल रोडमोड

 

*बरामदगी*

1- एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस

2-01अदद मोटर साइकिल स्पेलन्डर

3-लूट के 2000 रुपये थाना जयसिंहपुर से मुकदमे से सम्बंधित

4-01अदद टीवी एंमआई

 

 

*गिरफ्तारी टीम*-

1-निरीक्षक सन्दीप कुमार राय थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर

2-उ0नि0 अजय प्रताप सिंह यादव संर्विलांस/स्वाट टीम प्रभारी जनपद सुलतानपुर

3-. उ0नि0 उपेन्द्र सिंह चौकी इन्चार्ज पयागीपुर थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर

4-हे0का0 अनुराग सिंह संर्विलांस टीम जनपद सुलतानपुर

5. हे0का0 हेमन्त यादव स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर

6. का0 राहुल यादव स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर