May 7, 2026

थाना कैंट को मिली बड़ी सफलता पकड़ में आया 15000 का इनामी*

Spread the love

*वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत बीते दिनों कैंटोंमेंट क्षेत्र में स्थित डिफेंस कॉलोनी की फायरिंग रेंज के पीछे दोपहर के समय शातिर अभियुक्त गौरव सिंह उर्फ मोनू अपने साथी निखिल सिंह के साथ हत्या करने के नियत से गोली मारकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था तथा मोबाइल और कुछ पैसे को लूट कर फरार हो गये थे इसके संबंध में थाना कैंट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था*

प्रभारी कैंट विजय बहादुर सिंह उनकी क्राइम टीम उक्त सनसनीखेज घटना में शामिल अभियुक्तों की पतारसी सुरागरसी हेतु जेएचवी मॉल पर मौजूद थे कि मुखबिर के द्वारा प्रभारी निरीक्षक कैंट को सूचना मिली की कैंट थाना के कैंटोनमेंट क्षेत्र में स्थित डिफेंस कॉलोनी के फायरिंग रेंज के पीछे गोली मार कर लूट करने वाले दोनों अपराधी शारदा मोटर ट्रेनिंग स्कूल कैंटोनमेंट चौराहा पर किसी घटना को अंजाम के लिए जा रहे हैं मुखबीर द्वारा चिन्हित मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति ने पहले मोटरसाइकिल धीमे की तबतक पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने कमर से नाजायज असलहा निकाल कर पुलिस वालों को ललकारते हुए कहा कि हटजाओ नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा कैंट पुलिस टीम द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर घेराबंदी की। इस पर गौरव सिंह ने फायरिंग कर दी पुलिस बल अपनी सुरक्षा को देखते हुए अभियुक्तों को घेरकर पकड़ लिया जबकि मोटरसाइकिल से रंजीत सिंह उर्फ सोनू फरार होने में कामयाब हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्त गौरव सिंह से पूछताछ करने पर बताया कि पहले मैं डिफेंस कॉलोनी फुलवरिया में रहकर पढ़ाई करता था मेरे पिताजी नेवी में सरकारी नौकरी करते है मैं फुलवरिया कंटोनमेंट क्षेत्र में भौकाल जमाने के लिए लोगों से लूट व छिनैती करना मेरे पेशे में हो गया था मैं विगत वर्षों में चार बार लूट व हत्या के प्रयास में जेल जा चुका हूं।