June 28, 2026

थाना कांट पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर 02 वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

*थाना कांट पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर 02 वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।*

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो के दृष्टिगत एस0 आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार टॉप-10/ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्री संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर शाहजहाँपुर के पर्यवेक्षण मे थाना कांट पुलिस को बडी सफलता मिली ।

दिनांक 07.04.2021 को कांट थाना क्षेत्र के ग्राम सरथौली में हुई घटना जिसमें एक वृद्ध महिला जमीलन का मृत अवस्था मे शव बरामद हुआ था । स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल शव को पोस्टमोर्टम हेतु भेजा गया । जिसके सम्बंध में थाना पर वादी मजीद पुत्र बन्ने निवासी मो0 मरहैय्या II कस्बा व थाना कांट जनपद शाहजहाँपुर की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 248/2021 धारा 304 भादवि बनाम 1. मोहित 2. ब्रजमोहन पुत्र गण शिशुपाल निवासी ग्राम सरथौली थाना कांट जनपद शाहजहाँपुर पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना निरीक्षक श्री मनीष पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही थी ।

इसी क्रम मे दिनांक 10.04.2021 को थाना कांट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0स0 248/2021 धारा 304 भादवि मे वांछित अभियुक्त 1. मोहित 2. ब्रजमोहत पुत्र गण शिशुपाल निवासी ग्राम सरथौली थाना कांट जनपद शाहजहाँपुर को ग्राम सरथौली की पुलिया से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया ।

*घटना का कारणः-*

मृतका अनावश्यक रूप से टिका टिप्पणी करती रहती थी तथा घटना के दिन अभियुक्तगण शराब पीकर घूम रहा था । मृतका द्वारा टिका टिप्पणी करने पर अभियुक्तो द्वारा मृतका को चुप कराने का प्रयास के दौरान उक्त घटना कारित हो गयी ।

*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम –*

1. मोहित पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम सरथौली थाना कांट जनपद शाहजहाँपुर

2. ब्रजमोहत पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम सरथौली थाना कांट जनपद शाहजहाँपुर

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*

1.निरीक्षक श्री मनीष पाण्डेय

2. का0 1970 योगेश कुमार

3.का0 18 यासीन खान