*प्रेस नोट*
*थाना कपसेठी पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त मनोज कुमार वर्मा उर्फ मनोज पटेल को किया गिरफ्तार*
दिनांक 01.06.2022 को वादिनी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 111/22 धारा 323,504,120बी,307 भादवि बनाम मनोज कुमार वर्मा उर्फ मनोज पटेल आदि 04 नफर समस्त निवासीगण ग्राम अर्जुनपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी पंजीकृत किया गया था ।मुकदमा उपरोक्त में घायल व्यक्ति राजबहादुर प्रजापति की ट्रामा सेन्टर बीएचयू में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी जिसके फलस्वरूप धारा 302 भादवि की बढ़ोतरी की गयी थी । मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना कपसेठी पुलिस द्वारा सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।
पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी बड़ागांव व प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मयंक तिवारी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष कपसेठी राजेश त्रिपाठी मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15.06.2022 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम ककरहवां मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त मनोज कुमार वर्मा उर्फ मनोज पटेल पुत्र स्व0 फूलचन्द निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना कपसेठी पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। 04 अभिय़ुक्तो में से अभियुक्त अजय मौर्य पुत्र जगनारायण मौर्य की गिरफ्तारी दिनांक 02.06.2022 को व लालचन्द पटेल पुत्र स्व0 शिवप्रसाद की गिरफ्तारी दिनांक 03.06.2022 की जा चुकी है । शेष अभियुक्तगण की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
मनोज कुमार वर्मा उर्फ मनोज पटेल पुत्र स्व0 फूलचन्द निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र 36 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*
राजेश त्रिपाठी थानाध्यक्ष थाना कपसेठी जनपद वाराणसी ग्रामीण, हे0का0 संतोष यादव, का0 धनंजय सिंह थाना कपसेठी वाराणसी ग्रामीण

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-