*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
*◆थाना औराई, चौरी व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम को मिली सफलता*
*◆25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित/थाना औराई अंतर्गत ट्रक सहित सरिया लूट की घटना में शामिल वांछित गैंगस्टर अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे*
*◆अभियुक्त की निशानदेही पर लूट/हिस्से का 05 टन सरिया बरामद*
*◆काफी लम्बे समय से फरार चल रहे शातिर लुटेरे को पुलिस टीम ने प्रयागराज से धर दबोचा*
*◆पूर्व में भदोही पुलिस द्वारा सरिया लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 07 शातिर लुटेरों को ट्रक सहित लूटे हुए 45 टन (95% सरिया) व लूट की घटना में प्रयुक्त कार व तमंचा के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल*
*◆उक्त बरामदगी के आधार पर लूट का शत-प्रतिशत माल (सरिया) बरामद*
दिनांक 06.07.2022 को दीप ढाबा बभनौटी जनपद भदोही के पास से सरिया लदी टेलर ट्रक सहित 50 टन सरिया लूट लिये थे। घटना के सम्बन्ध में श्री दिनेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 रामदुलार मिश्रा नि0 हरदेवपुर थाना गोपीगंज जनपद भदोही के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर थाना औराई पर मु0अ0सं0 170/22 धारा 392 आईपीसी का अभियोग अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत हुआ था। विवेचना से धारा 394/395 भादवि का अपराध पाया गया एवं 08 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये। दिनांक 18.07.2022 को औराई बस स्टैण्ड से 05, 01 लूटेरे को लालानगर टोल प्लाजा व 01 लुटेरे को गुजरात प्रांत से गिरफ्तार कर अभियुक्तगणों की निशानदेही पर 45 टन सरिया (लूट का 95%) व घटना में प्रयुक्त अर्टिका कार व 02 अदद तमंचा व 04 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया था।
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा लूट की घटना में शामिल काफी लंबे समय से फरार चल रहे एक शेष वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपये घोषित किया गया।
उक्त निर्देश के क्रम में वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना औराई, चौरी व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर सरिया लूट की घटना में शामिल *25 हजार रुपये* पुरस्कार घोषित काफी लंबे समय से फरार चल रहे वांछित गैंगस्टर अभियुक्त नन्हकऊ गौतम पुत्र सीताराम निवासी कठौली थाना मेजा जनपद प्रयागराज को मेजा प्रयागराज से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा लुटेरे के निशानदेही पर सरस्वती हाईटेक सिटी प्रयागराज के पास गड्ढे में छुपा कर रखा हुआ लूट/अभियुक्त के हिस्से का 05 टन सरिया बरामद किया गया है। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग से संबंधित शत-प्रतिशत माल (सरिया) की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
*गिरफ्तारशुदा पुरस्कार घोषित लुटेरे का नाम व पता*
नन्हकऊ गौतम पुत्र सीताराम निवासी कठौली थाना मेजा जनपद प्रयागराज
*गिरफ्तारी व घटना का अनावरण करने वाली टीम*
1.निरीक्षक अपराध श्री रविंद्र प्रताप यादव, उ0नि0 जितेंद्र यादव, कां0 अनूप कुमार, कां0 कमलेश पाल, कां0 मनोज सिंह, कां0 दुर्गेश यादव, कां0 अनुज यादव थाना औराई जनपद भदोही कां0 सुनील कन्नौजिया (सर्विलांस सेल)
2.श्री मनोज कुमार थानाध्यक्ष चौरी, आरक्षी ऋतुराज सिंह, आरक्षी विद्यासागर थाना चौरी जनपद भदोही

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-