*प्रेस नोट – थाना अतरौली,अलीगढ़*
*दिनांकः- 30.06.2021*
*थाना अतरौली पुलिस टीम ने “ऑपरेशन निहत्था” के तहत एक अभियुक्त किया गिरफ्तार,कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल बरामद ।*
*सोशल मीडिया पर असलहा लहराना पड़ा भारी,पहुँचा हवालात ।*
*पुलिस कार्यवाही का विवरणः-*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन निहत्था के तहत थाना अतरौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.06.2021 को अभि0 वरुण उर्फ प्रदीप पुत्र बिन्नामी नि0 ग्राम हैवतपुर थाना अतरौली अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो वायरल किया गया था ।जिसके सम्बन्ध में थाना पर मु0अ0सं0 275/21 धारा 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
वरुण उर्फ प्रदीप पुत्र बिन्नामी नि0 ग्राम हैवतपुर थाना अतरौली, अलीगढ़
*बरामदगीः-*
एक अदद लाइसेंसी पिस्टल
*पंजीकृत अभियोगः-*
मु0अ0सं0 275/21 धारा 30 आर्म्स एक्ट थाना अतरौली,अलीगढ़
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-*
1.उ.नि. श्री सत्यपाल यादव थाना अतरौली,अलीगढ़
2.का0 1405 भूपेन्द्र कुमार थाना अतरौली,अलीगढ़
3.का0 2322 अनुज कुमार थाना अतरौली,अलीगढ़
‼️विदित है कि *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय* द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि कहीं पर भी यदि *लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन* होता है तो *अंतर्गत 30 आर्म्स एक्ट* मुकदमा पंजीकृत करें ।
*सोशल मीडिया आदि पर भी अवैध तरीके से अवैध असलहा, लाइसेंसी असलहे लहराने वालों के विरुद्ध भी मुकदमे , आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं ।*



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-