September 23, 2026

तौकते के बाद अब देश पर नए तूफान यास का खतरा मंडरा रहा- अजय मिश्रा

Spread the love

उड़ीसा

 

तौकते के बाद अब देश पर नए तूफान यास का खतरा मंडरा रहा है. ओडिशा के बालासोर में समंदर पांच किलोमीटर तक पीछे हट गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है कि अगले 24 घंटे में चक्रवात यास बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा. इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 26 मई की दोपहर को चक्रवात यास उत्तरी ओडिशा और बंगाल के तटों से टकराएगा.