*मऊ में तेज रफ्तार स्कार्पियो भीड़ में घुसी, 3 की मौत, 4 की हालत नाजुक*यूपी के मऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के मोहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के पास मंगलवार सुबह अनियंत्रित स्कार्पियो ने सड़क के किनारे खड़ी तीन महिलाओं को कुचल दिया।इसके बाद स्कार्पियो सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान घायल एक महिला श्यामा देवी (55) पत्नी वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल दो महिलाओं की सीएचसी मुहम्मदाबाद में मौत हो गई।घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कार्पियो को आग लगा दी और घटनास्थल पर ही मृत वृद्धा के शव को रखकर जाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस के साथ अधिकारी मौके पर पहुंची।अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण मान गए। इसके बाद मृतका का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उनका रो-रोकर बुरा हाल है👇👇






More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-