September 1, 2026

तेज रफ्तार से आ रही कार ने सात साल के बच्चे को कुचला

Spread the love

जादूगोड़ा की ओर से सुंदरनगर आ रहे तेज रफ्तार कार ने रैफ कैंप के निकट कदमडीह में एक सात साल के बच्चे अभिषेक सिंह की जान ले ली। दुर्घटना के बाद कार चालक भाग निकला जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ़तार कर लिया है। घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की बतायी जा रही है। मृतक के पिता विधुत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र सड़क पार कर रहा था। इस दौरान जादूगोड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनके पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। पुत्र को टक्‍कर मारने के बाद तेज गति से कार सड़क किनारेे बिजली की खंभे से जा टकराई। जानकारी मिलते ही गांव वालों की मदद से पुत्र अभिषेक सिंह को इलाज के लिए खासमहल सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्‍पताल में डाक्टरों ने जांच के बाद उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में विधुत की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। सुंदरनगर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि कार चालक आदित्यपुर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।