April 17, 2026

तेज रफ्तार बाईक ने ली साईकिल सवार की जान- सुशील झा

Spread the love

दुमका :- (झारखंड)

– – – – – – – – – – – – –

 

*तेज रफ्तार बाईक ने ली साईकिल सवार की जान*

 

⏸ जिले के तालझारी थानान्तर्गत देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर तेज रफ्तार बाईक से 43 वर्षीय साईकिल सवार जयसेन हांसदा की मौके पर हुई मौत ।

 

⏸ दुर्गापूजा का मेला देखकर अपने घर तेतरिया वापस लौट रहे साईकिल सवार को तेज रफ्तार बाईक सवार ने जोरदार मारी टक्कर ।

 

⏸ घटना के बाद ग्रामीणों ने बाईक सवार को पकड़कर थाने को किया सुपुर्द ।

 

⏸ घायल साईकिल सवार को तुरंत ले जाया गया जरमुंडी अस्पताल , परन्तु बेहतर ईलाज हेतु दुमका अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गई मौत ।

 

⏸ साईकिल सवार की मौत पर उग्र ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम एवं प्रशासन पर जताया आक्रोश ।

 

⏸ मृतक के शोकाकुल परिजनों एवं आक्रोशित ग्रामीणों को SDPO एवं CO ने समझाते हुए आश्रितों को सभी आवश्यक लाभ व मुआवजा का दिया आश्वासन ।

 

सुशील झा