*तेज आवाज के साथ मंदिर के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली*
*मंदिर का त्रिशूल और कलश टूटकर गिरा,एक गर्भवती महिला झुलसी,*
*कौशाम्बी।* जिले में पिछले कई दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है, बारिश के बीच आकाशीय बिजली तेज आवाज के साथ मंदिर के ऊपर गिर गई। इससे एक गर्भवती महिला झुलस गई, वहीं मदिर का कलश और त्रिशूल टूट गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीती रात से ही लगातार बारिश हो रही थी, हवा के साथ पानी बरस रहा था। तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली सिराथू के उचरांवा के मजरा खगड़पुर में मंदिर पर गिर गई। इसी दौरान सुनीता देवी पत्नी अनिल कुमार घर से बाहर निकली थी।आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं मंदिर के ऊपर लगा त्रिशूल और कलश टूटकर नीचे गिर गया। मंदिर का चबूतरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
गांव के ही अनिल कुमार, पंचमलाल, राजेंद्र राजपूत, विनोद राजपूत आदि लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ आकाश से वज्रपात हुआ था। गनीमत थी कि सुनीता देवी बच गई। पूरा गांव इससे दहशत में था। सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त मंदिर का चबूतरा व कलश और त्रिशूल टूटा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से श्यामलाल के घर में लगा इनवर्टर व अन्य बिजली के उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-