लखनऊ
*तीसरी वेव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक*
*तीसरी वेव में कोविड संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा दिये गए कड़े दिशा निर्देश*
*होटल, सराय, रैनबसेरों, धर्मशालाओ आदि में कराई जाए टार्गेटेड टेस्टिंग*
*ब्लाक स्तर पर की जाए इंट्रीग्रेटेड कोविड कन्ट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर की स्थापना*
*रेलवे स्टेशनों व एयरपोर्ट पर बढ़ाई जाए टीमो की संख्या*
*कराई जाए सघन कांटैक्ट ट्रेसिंग*
1 जुलाई 2021 लखनऊ।
तीसरी वेव की संभावना के दृष्टिगत कोविड संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-
1) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रथम व द्वितीय वेव के हॉटस्पॉट एरिया को चिन्हित करते हुए यूनिट बनाया जाए और इस बात का आंकलन किया जाए कि उक्त हॉटस्पॉट एरिया में अत्यधिक संक्रमण फैलने का कारण क्या था।
2) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टाप और टोल प्लाजा में सर्विलांस एक्टिविटी को बढाया जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि बाहर से आने वाले सभी लोगो पर नज़र रखी जा रही है। अभी तक कुल 4613 यात्री टेलीफोनिक सर्विलांस पर है।
3) साथ ही निर्देश दिया कि सभी कोविड टेस्टिंग लैब टेस्ट कराने वाले व्यक्तियों की 7 दिन की ट्रेवेल हिस्ट्री का विवरण दर्ज करना सुनिश्चित कराएंगे और यदि व्यक्ति महाराष्ट्र, केरला, मध्यप्रदेश या कर्नाटका हो कर आया है तो इसकी सूचना इंट्रीग्रेटेड कोविड कन्ट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराएंगे।
4) जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बैंक्स, समस्त कार्यालयों, सेंट्रल इंस्टिट्यूट, होस्टल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, स्ट्रीट वेंडर, मंडी व साप्ताहिक बाज़ारो में टारगेटेड टेस्टिंग करना सुनिश्चित कराई जाए।
5) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सम्भावित तीसरी वेव के दृष्टिगत कांटैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग कराना सुनिश्चित कराया जाए और प्रभावी कंटैक्ट ट्रेसिंग के लिए RRT टीमों और चिकित्साधिकारियों की ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित कराया जाए।
6) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी ब्लाक यूनिट में इंट्रीग्रेटेड कोविड कन्ट्रोल एन्ड कमाण्ड सेंटर की स्थापना करना सुनिश्चित किया जाए। उक्त कमाण्ड सेंटरों में डेडिकेटेड लैंडलाइन हेल्पलाइन नम्बर 24×7, राउंड ओ क्लॉक ड्यूटी रोस्टर, कंटैक्ट ट्रेसिंग के लिए चिकित्साधिकारी की नियुक्ति आदि व्यवस्थाओ को सुनिश्चित कराया जाए। ब्लाक द्वारा अपने स्तर पर 24 घण्टे के भीतर हाई रिस्क कंटैक्ट की RTPCR टेस्टिंग कराना सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही होम आइसोलेशन रोगियों का 100% सर्विलांस करना भी सुनिश्चित किया जाए।
7) तीसरी वेव के दृष्टिगत एल1, एल2 और एल3 बेड का रिअससेटमेंट करना सुनिश्चित किया जाए, साथ ही PICU, NICU की व्यवस्था व मैनपावर की ट्रेनिंग कराना सुनिश्चित कराया जाए एवं चक स्तर पर व जिला स्तरीय हास्पिटलो में ऑक्सीजन प्लांट का क्या स्टेटस है उसकी भी समीक्षा की जाए और जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना कराना सुनिश्चित कराया जाए।
8) बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि बाहर से जनपद में संक्रमण न आये इस उद्देश्य से रेलवे स्टेशनों, बस स्टॉप व एयरपोर्ट पर सतर्कता बढ़ा दी जाए और सभी जगह 10-10 टीमें लगाई जाए।
9) कोविड संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से होटल, सराय, रैनबसेरों, धर्मशालाओं आदि में टार्गेटेड टेस्टिंग कराना सुनिश्चित कराया जाए।
उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी पूर्वी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-