April 17, 2026

तीन शातिर चोर को 33 पीली धातु व 20 सफेद धातु के चोरी के आभूषण, व 2010 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 19.05.2022*

 

*तीन शातिर चोर को 33 पीली धातु व 20 सफेद धातु के चोरी के आभूषण, व 2010 रुपये नगद के साथ गिरफ्तार*

 

*जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशिभूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा मु0अ0स0 323/22 धारा 380,457 भादवि व बढ़ोत्तरी धारा 411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. धीरू पासवान पुत्र स्वर्गीय विद्यांचल पासवान निवासी धोबी टोला दिव्यानगर थाना कैंट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 36 वर्ष 2. अभिषेक सिंह पुत्र प्रदुमन सिंह निवासी काली मंदिर के पास ग्राम भैरोपुर थाना कैंट जनपद गोरखपुर उम्र करीब 19 वर्ष 3. चन्दन वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा निवासी ग्राम रमवापुर् थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष के कब्जे से चोरी का 33 पीली धातु व 20 सफेद धातु के चोरी के आभूषण, व 2010 रुपये नगद बरामद करते हुए दिनांक 19.05.2022 को समय करीब 10.30 बजे रामपुर तिराहा से गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

 

दिनांक 19/05/22 अभियुक्तगणो से पूछताछ करने पर बताया की दिनांक 23/04/2022 को हम लोग तीनो व्यक्ति 1. धीरु पासवान 2. अभिषेक सिंह व 3. गब्बर ने मिलकर वीरबहादुरपुरम चौकी क्षेत्र ई0कालेज थाना कैण्ट गोरखपुर में रेकी करके बन्द मकान का ताला तोड़कर अन्दर प्रवेश करके जेवरात की चोरी किये थे और इस जेवरात को हम लोग तीनो व्यक्ति मिलकर चन्दन वर्मा को जो सोने चांदी की दुकान किये है इनके पास ले जाकर बेचे थे । हम लोग अक्सर बन्दशुदा मकानो को मुहल्लों में घुमकर रेकी करते है जो मकान दो तीन दिन से लगातार बन्द रहते है उन्ही मकानों का ताला तोड़कर चोरी करते है । इसके अलावा हम लोग मालवीय नगर में 17/03/22 को एक घर से ताला तोड़कर चोरी किये थे और दिनांक 08/05/22 को दिव्यनगर में भी ताला तोड़कर मकान से चोरी किये थे । चोरी का सामान हम लोग सोनारो को विक्री कर देते है और उससे प्राप्त पैसो का उपयोग हम लोगो ने दारु शराब व जुआ खेलने में किया है । धीरु पासवान पूर्व में लूट व चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका है । जेल से छुटकर इसके द्वारा घर पर रहते हुए पुलिस के पास दिखावे हेतु आता जाता रहता है एंव यह विश्वास दिलाता था कि मैं सुधर गया हूँ अब चोरी या कोई अपराध नहीं कर रहा हूँ । लेकिंन इसके द्वारा लगातार क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाए अपने साथियों के साथ कारित किया जा रहा है । गब्बर जो अभी फरार है वह भी अनेको मुकदमें में पूर्व में जेल जा चुका है ।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण/अपराधिक इतिहास/बरामदगी–*

 

*धीरू पासवान पुत्र स्वर्गीय विद्यांचल पासवान निवासी धोबी टोला दिव्यानगर थाना कैंट जनपद गोरखपुर*

 (1540/- रुपए व सोना चांदी के जेवरात बरामद)

1. मु0अ0सं0- 215/21 धारा- 8/20 NDPS Act थाना चौरी- चौरा जनपद गोरखपुर

2. मु0अ0सं0- 212/21 धारा 307/411 भादवि थाना चौरी- चौरा जनपद गोरखपुर

3. मु0अ0सं0- 133/21 धारा 379 भादवि थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

4. मु0अ0सं0- 116/21 धारा 392 भादवि थाना चौरी-चौरा जनपद गोरखपुर

5. मु0अ0सं0 244/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना चौरी-चौरा जनपद गोरखपुर

 

*अभिषेक सिंह पुत्र प्रदुमन सिंह निवासी काली मंदिर के पास ग्राम भैरोपुर थाना कैंट जनपद गोरखपुर*

 ( 470/- रुपए व सोना चांदी के जेवरात बरामद)

 

*चन्दन वर्मा पुत्र विश्वनाथ वर्मा निवासी ग्राम रमवापुर् थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर*

 ( पीली धातु के 6 नथिया, 14 लाकेट, 3 टीका, 6 जोड़ी टप्स, 1 चैन व सफेद धातु के आभूषण 3 जोड़ी पायल, 1 गुच्छा घुंघरू के, 9 विछिया, 1 अंगुठी बरामद )

• मु0अ0सं0- 297/22 धारा 380/457/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी का स्थान /समय-*

 रामपुर तिराहा से / दिनांक- 19.05.2022 समय करीब 10.30 बजे

 

*गिरफ्तारी की टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री शशिभूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 मनीष यादव स्वाट टीम प्रभारी जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 अमित चौधरी चौकी प्रभारी ई0कालेज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. उ0नि0 अभिनव मिश्रा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5. उ0नि0 अखिलेश कुमार, थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

6. उ0नि0 अरविन्द यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

7. का0 इन्द्रेश स्वाट टीम जनपद गोरखपुर

8. का0 रामइकबाल स्वाट टीम जनपद गोरखपुर

9. का0 राजमंगल स्वाट टीम जनपद गोरखपुर

10. का0 रणवीर स्वाट टीम जनपद गोरखपुर

11. का0 अरुण राय सर्विलांस टीम जनपद गोरखपुर

12. का0 अरुण यादव सर्विलांस टीम जनपद गोरखपुर