वाराणसी – विकास खण्ड पिन्डरा के अहरक ग्रामसभा में मुख्य रास्ते का निर्माण न होने से राहगीरो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अहरक रेलवे फाटक से होकर नयनपुर को जाने वाला मेन रास्ता ठाकुर, राजभर व मौर्या लोगो के आपसी विवाद में कई वर्षो से रास्ता नही बनने दिया जा रहा है ।जिसका दंश लगभग उन दर्जन भर गाँव के लोगो को झेलना पड़ रहा है जिनका कोई कसुर भी नही है ।
जब भी इस सड़क को बनाने के लिए कोई आगे आता है तो तीनो पक्ष के लोग झगड़ा करने के लिए आमादा हो जाते है ।जिससे सड़क का निर्माण करने वाले बगैर निर्माण कराये ही चले जाते है स्थिति यह हो गयी है कि दर्जन भर गाँवो के लोग इस नारकीय रोड से जाने आने को मजबुर है इस रोड के सन्दर्भ में उप जिला अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया लेकिन उनके द्वारा भी कोई ठोस कदम नही उठाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहरक ग्राम सभा से सटे लगभग दर्जन भर गाँव के लोगो का मुख्य मार्ग जिससे होकर लोग शहर के लिए प्रस्थान करते उस रास्ते की नारकीय स्थिति ग्रामीणों के लिए अभिशाप बनकर रह गया है नयनपुर तिवारीपुर व कई गांवों से होकर अहरक से सातोमहुआ होते हुए शहर को जाने वाला रास्ता इस बारिस में पुरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गया है।आये दिन कोई न कोई इस कीचड़ में गिरता परता रहता है।कई लोगों को चोट भी लग चुकी है। लेकिन स्थानीय लोगो व प्रसासन को इससे कोई फर्क नही पड़ता है। जबकि परसादपुर तिवारीपुर लल्लापुर खलिया पुआरी नयनपुर दुद्दुलपुर,हरिशंकरपुर,बुड़वा नहियाँ इत्यादि गाँव के लोगो का आना जाना एही मुख्य रास्ता है।वही स्थानीय पत्रकार ने वहां के लोगो से जब बातचीत की तो
नयनपुर निवासी सुफियान खान ने कहाकि जब हम घर से निकलते है तो टीपटाप से लेकिन जैसे ही इस कीचड़ के पास पहुँचते ही दिल सहम जाता है कि किस तरह से इस कीचड़ से बाहर निकला जाय।
वही तिवारीपुर नयनपुर निवासी डब्लू राजभर ने कहाकि इस रास्ते की स्थिति इतनी दयनीय हो गयी है कि साइकिल से भी चलने वाले पैदल किसी तरह रास्ते को पार कर पाते है तो फोर विलर या बाइक से तो चलना और मुश्किल हो गया है।
वही अहरक निवासी उदित सिंह ने कहाकि यह आम रास्ता नही है इससे दर्जनों गाँव के लोगो का आना जाना है इतने वर्षो से अगर आपसी विवाद में राहगीरो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो हमारे व हमारे ग्रामसभा के लिए शर्म की बात है।
इस सन्दर्भ में( सिकेट्री)ग्राम विकास अधिकारी संजय शर्मा से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हमारी तीनों पक्षों के लोगों से बातचीत चल रही है जल्द ही इसका निराकरण कर रोड को बनाकर तैयार कर दिया जाएगा । लेकिन कब तक बनेगा इसकी कोई गारंटी नही है। वही स्थानीय लोगों व इस रास्ते से चलने वाले लोगों को रास्ता बनने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-