*वाराणसी चोलापुर*
*ताबड़तोड़ चोरियां कर चोरों के द्वारा पुलिस को दी जा रही खुली चुनौती*
चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात बलराम गंज में दो दो जगह चोरी होने की जानकारी मिली है जानकारी के अनुसार बाजार में शबनम मेडिकल स्टोर से चोरों के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर जरूरी कागजात समेत 4 किलो च्यवनप्राश चोर उठा ले गए सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ देखकर अचंभित हो गया और तत्काल चोलापुर पुलिस को सूचित किया वही पुनः चोरों के द्वारा अंकित अंकित बिल्डिंग मटेरियल में भी घुसकर चोरी करने का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय लोगों के जागने के कारण असफल होकर भाग गया चोलापुर थाना में विगत कई महीनों से लगातार चोरियां हो रही हैं पुलिस अब तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाया क्षेत्र के लोगों में चोरी को लेकर आतंक का भय छाया हुआ है।



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-