तांत्रिक ने विधवा को मरे पति से मिलवाया, इजाजत लेकर भर दी महिला की मांग!
दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो मौत के बाद की जिंदगी (Life After Death) पर विश्वास करते हैं. कई लोग तंत्र विद्या के सहारे मर चुके लोगों से कांटेक्ट करने की भी कोशिश करते हैं. ऐसे काम के लिए कई बार तांत्रिकों का सहारा किया जाता है. इंग्लैंड (England) के विलटशायर (Wiltshire) में रहने वाली आशा ने अभी अपने पति की मौत के बाद उसकी आत्मा से बात करने के लिए एक तांत्रिक का सहारा लिया था. लेकिन तांत्रिक से मुलाक़ात के मात्र 6 हफ्ते के बाद ही दोनों ने शादी कर ली.
जानकारी के मुताबिक़, आशा के पति जॉन रॉजर की मौत 2018 में हो गई थी. दोनों की 22 साल की एक बेटी भी थी. पति की मौत के बाद आशा टूट गई थी. लेकिन उसने अपने पति से कांटेक्ट करने का फैसला किया. इसके लिए उसने 60 साल के केरिन की मदद ली. केरिन ने भरोसा दिलाया था कि वो उसकी बात उसके स्वर्गोय पति से करवा देगा. इसके छह हफ्ते के बाद ही आशा ने केरिन से शादी कर ली. अब दोनों काफी खुश हैं.
बीमारी से हुई थी पूर्व पति की मौत
आशा और जॉन रॉजर की शादी 18 साल पहले हुई थी. दोनों की एक बाइस साल की बेटी भी है. जॉन की मौत दिमाग में सूजन के कारण हो गई थी. पति को यूं अचानक खो देने से आशा टूट गई थी. उसने जॉन से मौत के बाद समपर्क करने का फैसला किया. इसके लिए उसने केरिन की मदद ली. आशा का कहना है कि केरिन की मदद से उसने जॉन से बात की और उसकी की परमिशन से आशा और केरिन ने 2019 में शादी कर ली. अब दोनों सुखद वैवाहिक जीवन जी रहे हैं.
खुद भी बन गई तांत्रिक
केरिन से शादी के आबाद अब आशा भी तांत्रिक बन गई है. आशा से मुलाक़ात के बारे में केरिन ने बताया कि जब उसने पहली बार उसे देखा था, तब ही उसे अहसास हो गया था कि आशा की आत्मा से उसका कुछ गहरा कनेक्शन है. ऐसा लगा था कि दोनों सदियों से एक दूसरे को जानते थे. जब उसने आशा को उसके मरे हुए पति से बात करवाई, तो खुद जॉन ने ही दोनों को शादी की इजाजत दे दी.

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max