November 3, 2026

तहरीक फरोग ए इस्लाम ने जरुरतमंदो को बाटे गर्म कपड़े और कम्बल-

Spread the love

तहरीक फरोग ए इस्लाम ने जरुरतमंदो को बाटे गर्म कपड़े और कम्बल

 

प्रयागराज। समाजिक संस्था तहरीक फ़रोग़े इस्लाम ने झूंसी मे ख़लीफ़ा ए हुज़ूर ताजुश शरिया हज़रत अल्लामा मुफ़्ती ख़ुशनूद आलम एहसानी रज़वी क़ाज़ी-ए-शहर कौशाम्बी की सरपरस्ती और सज्जादह नशींन मौलाना सैय्यद सलाउद्दीन सोहरवर्दी की अध्क्षता मे गरीबों और ज़रूरत मंदों में गर्म कपड़े, कंबल, रजाई, स्वेटर आदि का वितरण किया । तहरीक के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद सलाउद्दीन सोहरवर्दी ने बताया कि हम गर्म कपड़े बांटने का काम पूरी ठंडी हर रविवार को करेंगे। मुहम्मद मियां कादरी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जहां तक हो सके कोई भी गरीब इस सर्द मौसम में ठंड से परेशान न हो।

तंज़ीम के नायब सदर शाहबाज़ ने बताया कि ये काम तंजीम हर रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरे ज़िला में अलग अलग जगहों पर कैंप लगा कर करेगी। तहरीक के पेज से हर तहसील के जिम्मेदारों के नंबर की सूची जारी करदी गई है जो भी ज़रूरत मन्द हैं वो अपने इलाक़े के निगरा से संपर्क कर के कपड़ा बैंक कैंप के पते पर आकर अपना मन पसंद कपड़ा ले जा सकते हैं, एडवोकेट मुहम्मद क़ासिम ने कहा अगर किसी ज़रूरत मन्द को आने में दिक्कत हो तो वो ज़िम्मेदारों को कॉल करें हमारी तंज़ीम का सदस्य कपड़ा ज़रूरत मन्द के घर तक पहुंचाने की कोशिश करेगा। और साथ ही साथ हम ऐसी बस्तियों में भी जाएंगे जहां ज़रूरत मन्द मौजूद हों। इस मौक़े पर हाफ़िज़ नूरैन, सैय्यद एहतेशाम, शारिब कुरैशी, क़मर कुरैशी मोहम्मद जबी, नोमान, सैय्यद उमर आदि मौजूद रहे।