तो बिहार में दारूबंदी के बाद तस्करी बढ़ गई है, शराब की तस्करी करने वाले असलहा लेकर चल रहे हैं, इस रास्ते का कर रहे हैं इस्तेमाल अब रोहनिया में ₹13 लाख की दारू बरामद। चालक सहित दो गिरफ्तार असलहा-कारतूस भी बरामद।
वाराणसी। दारूबंदी के बाद बिहार में शराब तस्करी का खेल बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। शराब की तस्करी करने वाले असलहा भी साथ में लेकर चल रहे हैं। बिहार जाने के लिए तस्कर जिले के हाईवे का इस्तेमाल कर रहे हैं। बनारस पुलिस की ओर से की जा रही ताबड़तोड़ बरामदगी और गिरफ्तारी इसी बात की गवाही देती है। जिले में फिर से दारू की बड़ी खेप बरामद हुई है। इस बार रोहनिया पुलिस व आबकारी विभाग के खाते में बड़ा गुड वर्क दर्ज हुआ है।
सोमवार को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डीसीएम ट्रक में लाद कर अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा से लादकर बिहार की तरफ तस्कर जा रहे हैं। गाड़ी मिर्जामुराद पार कर चुकी है। सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने पुलिस टीम व मुखबिर के साथ आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण, राजेश कुमार और उनकी टीम के साथ पहुंचकर चेकिंग करना शुरू किया। थोड़ी देर में सफेद डीसीएम आती हुई दिखाई दी। जिसे देखते ही मुखबिर ने इशारा करके बताया कि यह वही गाड़ी है।
पुलिस को देख कर डीसीएम का चालक व उसमें सवार लोग कूदकर भागने लगे। हरकत में आई आबकारी विभाग की टीम और पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चालक ने अपना नाम योगेंद्र सिंह पुत्र गुंजन सिंह निवासी सकरार जिला झांसी बताया। उसके पास से एक कारतूस 12 बोर व 1 अदद खोखा कारतूस 12 बोर, एक तमंचा 12 बोर का मिला। दूसरे ने अपना नाम नागेंद्र राय पुत्र रखौली निवासी डोमरा जिला सीतामढ़ी बिहार बताया। डीसीएम ट्रक की केबिन चेक किया गया तो ड्राइवर की सीट के नीचे एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुआ। उस पर एक तरफ बीआर 06 एडी 8874 तथा पलटने पर दूसरी तरफ 26 एडी 8874 लिखा था। जबकि डीसीएम गाड़ी पर एचआर 55P7031 लिखा है।
डीसीएम को चेक किया गया तो लकड़ी के टूटे-फूटे प्लाईवुड के नीचे ढका हुआ कुल 53 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। बरामद दारू की अनुमानित मूल्य ₹13 लाख है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धारा 419, 420, 467, 468, 307, 379 व 60/ 63 आबकारी अधिनियम के साथ शस्त्र अधिनियम की धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत उनका चालान कर दिया।
www.mvdindianews.in

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol