*तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी।**जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोखराज पुलिस बल द्वारा अभियुक्त जीतू सरोज पुत्र सुखराम सरोज निवासी बरई बंधवा थाना करारी को एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
इसी प्रकार थाना कौशाम्बी पुलिस बल द्वारा वांछित अभियुक्त राममिलन उर्फ मिल्लू पुत्र राम लखन निवासी पानी टंकी सलेमपुर थाना कौशाम्बी को एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-