November 6, 2026

ढाई साल के बच्चे को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त करवा लिया। आदमपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ।

Spread the love
बनारस। 28 नवम्बर को आदमपुर थानाक्षेत्र के बलुआबीर से अपरहण किये गए ढाई साल के बच्चे विवेक गुप्ता को थाना आदमपुर ने अदम्य सहस का परिचय देते हुए मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त करवा लिया। आदमपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पहले राजस्थान, फिर हरियाणा और पश्चिम बंगाल तक अपराधियों का पीछा करके अंततः वाराणसी के सिटी स्टेशन के पास से मानव तस्करों को गिरफ्तार कर मासूम को सकुशल मुक्त करा लिया।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार जनता से अपील करते हैं कि अपने घरी में किरायदार या काम वाले रखने से पहले इसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें और उसके सभी ज़रूरी कागज़ात थाने में अवश्य जमा करवायें, पर फिर नजरअंदाज करते हैं और घटना के शिकार होते हैं। ऐसा ही एक मामला वाराणसी के थाना आदमपुर में 29 नवम्बर को दर्ज कराया गया।