October 28, 2026

ड्रग्स केस में फंसे अकाली नेता

Spread the love

ड्रग्स केस में फंसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मजीठिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे मजीठिया के विस चुनाव नामांकन भरने को लेकर तलवार लटक गई है। पंजाब चुनाव के लिए नामांकन कल से शुरू हो रहे हैं, जो 1 फरवरी तक चलेंगे। बिना जमानत के मजीठिया मिले तो पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। ऐसे में उनके लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। हालांकि मजीठिया के वकीलों ने हाईकोर्ट से नामांकन भरने और सुप्रीम कोर्ट तक जाने के लिए मोहलत मांगी है। इस पर कोर्ट के विस्तृत ऑर्डर आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।