June 13, 2026

डॉ बीनू सिंह क्षेत्राधिकारी सफीपुर/बांगरमऊ द्वारा आचार संहिता एवं कोविड-19 के उल्लंघन करने वाले विजय प्रत्याशी कैलाश यादव पर की गई कार्रवाई- अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद उन्नाव*

 

*डॉ बीनू सिंह क्षेत्राधिकारी सफीपुर/बांगरमऊ द्वारा आचार संहिता एवं कोविड-19 के उल्लंघन करने वाले विजय प्रत्याशी कैलाश यादव पर की गई कार्रवाई !*

 

मतगणना केंद्र कुंवर आसिफ अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल नया खेड़ा औरास के बाहर विजय जुलूस निकालने पर विजई प्रत्याशी कैलाश यादव व उनके कई समर्थकों पर थाना औरास जनपद उन्नाव मै एफ आई आर पंजीकृत हुई।

 

 

*विजय यादव विजई प्रत्याशी प्रधान पद द्वारा बैंड बाजा वह कई समर्थकों के साथ नाचते गाते हुए मतगणना केंद्र के बाहर विजय जुलूस निकाला जा रहा था जिस पर सक्रियता दिखाते हुए डॉ. बीनू सिंह क्षेत्राधिकारी द्वारा तुरंत कार्रवाई शुरू की गई सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।*

 

क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ द्वारा इस संबंध में अपराध संख्या 113 / 2021 संगीन धाराओं में अपराध थाना औरास में पंजीकृत कराया गया।

 

 

*राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाई गई थी और गोविंद नियमों का पालन कराने के लिए सख्त आदेश दिए गए थे जिसको देखते हुए बीनू सिंह क्षेत्राधिकारी द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।*