June 19, 2026

डॉक्टर महताब राय द्वारा कार्यालय का उद्घाटन व पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Spread the love

डॉक्टर महताब राय द्वारा कार्यालय का उद्घाटन व पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

दिल्ली/महाराष्ट्र, मुम्बई : अखिल भारतीय जनता कांग्रेस श्रमिक संघ कार्यालय मुम्बई , गोरेगांव का उद्घाटन जनता कांग्रेस पार्टी व राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के अध्यक्ष व अखिल भारतीय जनता कांग्रेस श्रमिक संघ के संरक्षक डॉक्टर महताब राय द्वारा किया गया डॉक्टर महताब राय अपने व्यतित्व से पहचाने जाने वाले,कर्मठी ,संघर्ष सील व्यतित्व के धनी निडर निश्पक्ष बोलने वाले देश प्रेमी है ऐसे जुझारू लोग गिनती के मिलते है। डॉक्टर महताब राय को देश सेवा करना अच्छा लगता है जो जनता ऐसे व्यक्ति को अवसर देती है तो समाज/देश के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। इसी दौरान मुंबई के गोरेगांव पश्चिम में भी एसएनडीटी कॉलेज की प्रोफेसर आशा बहन के ऊपर लिखी गई पुस्तक “नवरत्न” का डॉक्टर महताब राय के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आयोग के सेंट्रल एडवाजरी बोर्ड के चेयरमैन एम आई पटेल अर्चना देशमुख और उनकी टीम और मोहिद्दीन मुस्तफा, अखिलेश कनोजिया, छाया तिवारी और अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सभी ने आशा बहन को शुभकामनाएं बधाई और मुबारकबाद दी।