*डी 44 गैंग के माफिया के एक बाइक व एक बुलेट किया गया कुर्क* औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज।औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस डी 44 गैंग के माफिया दिलीप व शुभम निवासी लवायन कला के विरुद्ध दर्ज मुकदमा 218/20 धारा 2/3(1) से सम्बंधित अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति की कुर्की की कार्यवाही की।पुलिस की यह कार्यवाही जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा गैगेस्टर में एक्ट की धारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्गत आदेश संख्या 2990/रीडर डी0एम0 22 दिनाँक 20-08 22 के आदेश के अनुपालन में किया गया।उक्त कार्यवाही माफियाओ के विरुद्ध वर्तमान शासन सरकार के बदले तेवर तथा एसएसपी प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय ने जब से प्रयागराज के कप्तान बने तब से प्रयागराज जिले में माफियाओ के बुरे दिन शुरू हो गये आप को बता दे कुछ दिन पहले प्रयागराज की पुलिस ने अतीक एवं उनके गैंग गिरोह के कई करोड़ों की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया।इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र संजीव कुमार चौबे द्वारा डी44 गैंग के माफिया हिस्ट्रीशीटर अपराधी दिलीप व उनके बेटे द्वारा आपराधिक कृत्यों से अवैध रूप से अर्जित एक बाइक तथा एक बुलेट मोटरसाइकिल को कुर्क करते हुए दोनों वाहनों को थाने लाकर सुरक्षित किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-