June 28, 2026

डीसीपी उत्तरी देवेश कुमार पांडेय व एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह के कुशल नेतृत्व में मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

*डीसीपी उत्तरी देवेश कुमार पांडेय व एडीसीपी उत्तरी आईपीएस प्राची सिंह के कुशल नेतृत्व में मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता।*

 

मड़ियांव पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज सिंह की सक्रियता के चलते अभियुक्त गिरफ्तार।

 

गिरफ्तार अभियुक्त संजीत का विवाह 27 अप्रैल 2016 को सुरेखा से हुआ था।

 

मृतका के भाई के अनुसार शादी के बाद से ही लगातार पति और उसके घर वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

 

कल थाना मड़ियांव में मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

 

मड़ियांव पुलिस द्वारा पति संजीत पुत्र श्यामलाल को गिरफ्तार किया गया।

 

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह की सक्रियता के चलते अलीगंज सर्कल में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

 

*अमित त्रिवेदी*