*डीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश*
*चित्रकूट*
जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आज संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, सैनेटाइजेशन, वैक्सीनेशन, कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव आदि से संबंधित व्यवस्था के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के गुप्ता से जानकारी की, उन्होंने कहा कि अस्पताल की नियमित रूप से साफ सफाई एवं सैनेटाइजेशन का कार्य कराया जाए, किसी भी संसाधनों की कमी नहीं होना चाहिए अस्पताल परिसर के आसपास से प्रतिदिन फागिंग एंटी लारवा दवा का छिड़काव नालियों की सफाई आदि का भी कार्य कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य को प्रचार प्रसार करा कर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाई जाए तभी हम आप लोग इस महामारी से निजात पाएंगे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के गुप्ता सहित संबंधित चिकित्सक आदि लोग मौजूद रहे।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*


More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-