*डीएम ने एक्सपोजर विजिट के लिए टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना*
*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-02 के अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद बुलन्दशहर की ग्राम पंचायत शहजादपुर कनैनी में स्थापित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन प्रशिक्षण केन्द्र में एक्सपोजर विजिट के लिए टीम को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी बालगोविन्द श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें शासन के निर्देशानुसार जनपद के 05 हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत-बलीपुर टाटा, गोरियों, सौरई बुजुर्ग, कोशमइनाम, म्यौहर, रक्सवारा, टेनशाह आलमाबाद, पट्टी परवेजाबाद महगॉव, बसुहार, सरसवॉ, अफजलपुरवारी एवं कोखराज को मॉडल ग्राम पंचायत बनाया जाना है। एक्सपोजर विजिट टीम में सम्बन्धित ग्राम प्रधान, सचिव ग्राम पंचायत, पंचायत सहायक एवं सफाईकर्मी सम्मिलित हैं
FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-