बंडा/शाहजहांपुर। समाधान दिवस पर थाने पहुंचे डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
शनिवार को थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे डीएम इंद्र विक्रम सिंह व एसपी डॉ एस चिनप्पा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी।इस दौरान समाधान दिवस में 18 शिकायतें आई।जिनमें दस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल भराव मिलने पर थानाध्यक्ष से नाराजगी जताते हुए नाली बनवाने के निर्देश दिए।कई वर्ष पुराना निष्प्रयोग पड़े शौचालय को तोडकर सफाई कराने के निर्देश दिए।थाना परिसर की बाउंड्री के किनारे लगे बहुत पुराने हो चुके यूकेलिप्टस के विशालकाय पेड़ों के कटान का प्रस्ताव भिजवाने के भी निर्देश दिए। यूकेलिप्टस की जगह आम के पेड़ लगवाने की बात कही उसके बाद डीएम एसपी ने गांव डभौरा सेवा के गांधी कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान सौ में 28 बच्चों ही स्कूल में मिलने पर प्रधानाध्यापक कमलादेवी से बच्चों के कम आने का कारण पूछा।और बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए इसके बाद प्राथमिक स्कूल पहुंचे डीएम ने कक्षा चार के एक के बच्चे रचित पाल से ब्लैक बोर्ड पर सवाल पूछा।सवाल का जबाव देने पर बच्चों की पीठ थपथपाई।बच्चों की संख्या कम होने पाए जाने पर नाराजगी जताई।प्रधानाध्यापक रोहित वी सिंह को बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।यहां 66 में से 19 बच्चे ही मौजूद थे।इस दौरान ग्राम डभौरा सेवा के लोगों ने डीएम से बंडा आने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की।जिस पर डीएम ने क्षेत्रीय विधायक से सड़क की मरम्मत की मांग करने की सलाह दी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-