October 28, 2026

*डीएमके सांसद कनिमोझी के घर पर इनकम टैक्स का छापा

Spread the love

लोकसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की बहन कनिमोझी के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। तमिलनाडु में दूसरे दौर में 18 अप्रैल को मतदान होना है।

तमिलनाडु में एक बड़े कैश-फॉर-वोट रैकेट के आरोपों बीच कनिमोझी के घर आज शाम आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि घर में कैश होने की सूचना पर कनिमोझी के घर वेरिफिकेशन के लिए अफसर पहुंचे हैं।

विपक्षी नेताओं पर आयकर विभाग के छापे इन चुनावों में प्रमुख मुद्दों में से एक बन गए हैं। अधिकांश नेताओं ने भाजपा पर सरकारी एजेंसियों के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। छापेमारी से नाराज डीएमके कार्यकर्ता कनिमोझी के घर के बाहर जमा हो गए और उन्होंने वहां प्रदर्शन किया।