*डायल-112 पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बंधक व्यक्ति को समय से मिली मदद ।*
*कानपुर नगर के रहने वाले व्यक्ति का दिनांक 14.06.2022 को हुआ था अपहरण । अपहरण कर्ताओं ने व्यक्ति का हाथ, पैर व मुंह बांधकर जंगल में सूनसान जगह पर दिया था छोड़ ।*
*पीआरवी- 0803 के कर्मियों ने व्यक्ति को कराया मुक्त । प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को किया गया सूचित ।*
थाना पैलानी क्षेत्र के खप्टिहाकलां में पीआरवी- 0803 भ्रमणशील थी इसी दौरान पीआरवी में नियुक्त पुलिस कर्मियों को कालेश्वर मंदिर के पास सूनसान स्थान पर एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ दिखाई दिया जिसके हाथ, पैर और मुंह बंधा था।पुलिसकर्मी तत्परता पूर्वक व्यक्ति के पास पहुंचे और व्यक्ति का हाथ,पैर व मुंह खोलकर उसे मुक्त कराया।पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम राम विशाल उर्फ भग्गू पुत्र करोड़ीलाल नि0 धन्ना बुजुर्ग थाना सजेती जनपद कानपुर नगर बताया । व्यक्ति द्वारा बताया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा उसका दिनांक 14.06.2022 को अपहरण कर लिया गया था तथा गुरुवार को यहां छोड़ दिया गया। व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है । इस संबंध में जनपद कानपुर नगर पुलिस से संपर्क कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिसकर्मियों का विवरण-*
1. उ0नि0 श्री हरिनाथ सिंह
2. कां0 योगेश त्रिपाठी
3. कां0चालक रमेश कुमार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-