June 12, 2026

डाक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत-

Spread the love

प्रयागराज

 

डाक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौतl

 

हनुमानगंज: मामूली बीमारी में उपचार के लिये आये बच्चे की इलाज के दौरान मौत के मामले में परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिये थाने में तहरीर दी है

थरवई थाना क्षेत्र के कुंसुगुर निवास विनोद मिश्रा के पुत्र शक्ति उम्र लगभग 10-वर्ष की तबियत दो अक्टूबर को पेट में दर्द के साथ खराब हुई विनोद बेटे को उपचार के लिये सहसों चौकी के पास स्थित एसपी क्लीनिक में डाक्टर सुभाष के पास दिखाने लाया जहाँ डाक्टर ने उसे भर्ती कराने के लिये कहा दो दिन उपचार करते रहे किन्तु बच्चे की हालत बिगड़ती गयी डाक्टर सुभाष ने प्रयागराज स्टेनली मार्ग स्थित मोहक हास्पिटल के डाक्टर को फोन कर वहाँ के लिये रेफर कर दिया परिजनों का आरोप है कि डाक्टर सुभाष ने ख़ुद फोन कर मोहक हास्पिटल के डाक्टर को बताया कि इस मरीज को भेज रहा हूँ एक दो घंटे रखने के बाद उसे आप भी रेफर कर देना डाक्टर सुभाष ने बच्चे के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ किया चार अक्टूबर को इस डाक्टर की लापरवाही से शक्ति की मौत हो गयी परिजनों ने डाक्टर सुभाष के खिलाफ कार्यवाही के लिये थाने में तहरीर दी है पुलिस ने अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया हैं परिजनों ने यह भी आरोप लगाया हैं कि इस डाक्टर के पास किसी प्रकार की डिग्री भी नहीं है।