April 20, 2026

*’ठाकरे’की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग में पीएम मोदी को न्‍यौता, राहुल को भी बुला सकती है 👉शिवसेना*

Spread the love

*’ठाकरे’की स्‍पेशल स्‍क्रीनिंग में पीएम मोदी को न्‍यौता, राहुल को भी बुला सकती है 👉शिवसेना*

बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर बन रही फिल्म ‘ठाकरे’ की दिल्ली में 25 जनवरी को स्पेशल स्क्रीनिंग होने जा रही है। इसके लिए शिवसेना की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को न्‍यौता भेजा गया है। वहीं कहा जा रहा है कि शिवसेना कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को भी इस आयोजन में आमंत्रित कर सकती है। गौरतलब है कि हाल ही में 25 जनवरी को ‘ठाकरे’ फिल्‍म की रिलीज को लेकर फिल्‍म स्‍टार कंगना ने शिवसेना की अपील ठुकरा दी थी।

कंगना ने इस दिन रिलीज हो रही अपनी फिल्‍म मणिकर्णिका तारीख आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। कंगना रनौत 25 जनवरी को ही अपनी फिल्‍म ‘मणिकर्णिका’ को रिलीज करेंगी। शिवसेना ने बालीवुड से उस दिन कोई और फिल्‍म रिलीज न करने की अपील की थी। इसी दिन इमरान हाशमी भी अपनी फिल्‍म ‘चीट इंडिया’ रिलीज करने वाले थे। लेकिन उन्‍होंने शिवसेना की अपील पर अपनी फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी।