November 3, 2026

ठंड लगने से युवक की मौत- अजय मिश्रा

Spread the love

ठंड लगने से युवक की मौत

 

खागा (फतेहपुर)खखडेरू थाना क्षेत्र के राईपुर गांव में बीती रात एक युवक की ठंड लगने से मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और मृतक के पिता ने खखडेरू थाने में लिखित तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग किया।

खागा तहसील क्षेत्र के खखडेरू थाना अंतर्गत राईपुर गांव निवासी अमन कुमार उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र प्रताप यादव की दिनांक 13 जनवरी 2022को रात्रि में खेत में काम करते समय ठंड लगने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि कल शाम को शराब के नशे में था।पिता को जानकारी होने पर पकड़कर घर में लिटा दिया था।कुछ समय बीतने के बाद जब नशा हल्का हो गया तो अपने निजी ट्यूवेल में सोने चला गया। और सुबह काफी समय बाद जब घर नहीं आया तो परिजनों ने टियूवेल में देखने पहुंच गए। जैसे ही ट्यूवेल का दरवाजा खोला तो मृत अवस्था में देखकर दंग रह गए।जिसकी सूचना घर में दिया।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और मौत की खबर गांव वालों को होने पर देखने वालों का तांता लग गया।वही मृतक के पिता प्रताप यादव ने बताया कि पुत्र की मौत की सूचना पुलिस को दे दी गई है। और इन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम न कराने हेतु एक लिखित तहरीर भी पुलिस को दिया गया है।वही ग्रामीणों ने बताया कि मां अनीता देवी व भाई बिपिन सभी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।