April 17, 2026

ट्रैक्टर चालक का पशु क्रूरता अधिनियम में चालान-

Spread the love

*चोलापुर पुलिस से पशु तस्कर कोसों दूर*

 

*ट्रैक्टर चालक का पशु क्रूरता अधिनियम में चालान*

 

चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर (मोहांव) निवासा एक नामचीन व्यक्ति के भट्ठा परिसर में दुधारू गोवंशों को वाहन पर लदी हुई देख चोलापुर पुलिस पहुंची। पुलिस की बताई हुई कहानी पर विश्वास करें तो पुलिस टीम के पहुंचते ही ट्रक ड्राइवर व खलासी और साथ ही साथ पशु तस्कर भी फरार हो गये। बात अलग है कि पुलिस भर्ती के दौरान कराई जाने वाली दौड़ अब नाकाफी साबित होने लगी है। शायद फिर से फिटनेस टेस्ट लेने की विभागीय परीक्षा होने की जरूरत महसूस हो रही है, हालांकि सभी के फरार हो जाने के बाद पुलिस ने ट्रक और दुधारू 16 दुधारू गाय को मय बछड़े समेत थाने ले आयी।

 

*ट्रैक्टर चालक का कर दिया पशु क्रूरता अधिनियम में चालान*

 

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो दमदार चोलापुर पुलिस द्वारा एक ट्रैक्टर चालक को पकड़ पशु क्रूरता अधिनियम में चालान किया गया और भट्ठे के मुंशी को पकड़ कर बाद में छोड़ा दिया गया।

 

हालांकि थाने में पकड़े गए दुधारू पशुओं को पुलिस पशुपालकों को सौंप देगी ऐसी क्षेत्र में चर्चा होने पर क्षेत्र के कुछ पशुपालक गोवंशों को देखने थाने पहुंचे और मजे की बात यह है कि गोसाईपुर (मोहाव) के कुछ पशु पालक जब गाय को देखने गए तब पुलिस उन्हें भी थाने पर बिठा लिया और चौबीस घंटे बाद उन्हें छोड़ा। वही सोमवार की रात्रि से आज बुद्धवार शाम तक न तो ट्रक ड्राइवर और खलासी पकड़ में आया न पशु तस्कर ही पकड़ में आए और बुधवार की देर शाम तक जितने भी गाय थी सभी को कारखास के मिलीभगत से व्यक्तियों में आपसी लेन-देन कर वितरित कर दी गई। खैर सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का अब जब इंस्पेक्टर महोदय की ही नजरे इनायत हो तो कारखास अपने खासम खास लोगों का ध्यान क्यों न रखें।